इंडोर खेल प्रतियोगिताओं एवं भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ क्रीड़ा प्रतियोगिताएं संपन्न
ऋषिकेश। 17 मार्च
—————————
इंडोर खेल प्रतियोगिताओं का फाइनल मुकाबला और भब्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का समापन हो गया है।
बताते चलें कि राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन बैडमिंटन पुरुष,महिला चैस पुरुष,महिला, कैरम पुरुष, महिला तथा गोला फ़ेंक पुरुष एवं महिला वर्ग की फाइनल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

बैडमिंटन पुरुष वर्ग में अभिषेक चौहान,लक्की कुमांई, आदित्य क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। वहीं महिला वर्ग में लक्ष्मी, निर्मल कैंतुरा एवं अंशिका भंडारी क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।
चैस पुरुष वर्ग में ध्रुव, हर्षित जोशी प्रथम एवं द्वितीय तथा महिला वर्ग में सलोनी थपलियाल, निशा पुंडीर एवं आयुषी गंगोटी ने क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। कैरम प्रतियोगिता में दीपक अमोला प्रथम,आयुष रावत द्वितीय एवं लक्की कुमाई तृतीय रहे।महिला वर्ग में निर्मल कैंतुरा,सलोनी थपलियाल, रंजना कुमारी ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

गोला फेंक पुरुष वर्ग में आयुष रावत प्रथम,सतवीर नेगी द्वितीय एवं आदित्य तृतीय स्थान पर रहे। वहीं महिला गोला फेंक प्रतियोगिता में लक्ष्मी, शालू प्रजापति एवं दिया जोशी ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
महाविद्यालय की छ: खेल प्रतियोगिताओं की पुरुष एवं महिला वर्ग में कुल 11 इवेंट आयोजित की गई, जिसमें महाविद्यालय की 75 छात्रों ने प्रतिभाग किया। जिनमें41 छात्र- छात्राएं प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने में सफल रहे। महाविद्यालय की क्रीड़ा समिति द्वारा विजेता छात्रों को स्मृति चिन्ह,ट्राफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्रीड़ा समिति ने खेल प्रतियोगिताओं के लगभग 18 निर्णायकों तथा 10 विशिष्ट सहयोगियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

पुरस्कारों का वितरण महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो प्रणीता नंद, क्रीड़ा प्रभारी डॉ सुशील कुमार कगडियाल ,वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ यू सी मैठाणी एवं कालेज प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को और बेहतर अभ्यास और स्थान प्राप्त करने की प्रेरणा और शुभकामनाएं दी। क्रीड़ा प्रभारी डॉ कगडियाल ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का आभार प्रकट किया। पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन डॉ विक्रम सिंह बर्त्वाल ने किया। फोटो सेशन और राष्ट्रगीत गायन के साथ वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन हो गया। इस अवसर पर समस्त छात्राएं और विद्यालय परिवार विशेष तौर पर मौजूद रहा।

वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता एवं मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति सामान समारोह का भव्य आयोजन
उच्च शिक्षा की पहल: मुनेंद्र और सत्येंद्र कौशल निखारने के लिए लेंगे प्रशिक्षण
राजकीय महाविद्यालय नई टिहरी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन
गतिशक्ति जैसी परियोजनाएं विकसित भारत के लिए मील का पत्थर साबित होंगी:प्रोफेसर वर्मा
ए आई और सोशल मीडिया के दौर में सूझबूझ से काम करना होगा: सुबोध उनियाल
अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस: बधाणी, सलाणी, नागपुरी, कुमाऊनी, जौनसारी लोक भाषाओं पर चर्चा