वन गुज्जर आदिवासी समुदाय के बीच विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन।
यमकेश्वर। सुदीप कपरूवाण। 26 जुलाई 2025
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी गढ़वाल के तत्वावधान में कुनाउ चौड़, यमकेश्वर में वन गुज्जर आदिवासी समुदाय के बीच विधिक जागरूकता शिविर एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी नाजिश कलीम ने ‘मूल वृक्ष वृक्षारोपण महोत्सव (सेला पर्व)’ में सहभागिता की, जिसका आयोजन वन गुज्जर आदिवासी युवा संगठन के सहयोग से किया गया है।
यह पर्व 30 जुलाई तक मनाया जायेगा। शिविर में सचिव ने उपस्थित सभी वन गुज्जर आदिवासी समुदाय के लोगों को वन अधिकार कानूनों, संवैधानिक संरक्षणों एवं कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी । कार्यक्रम में पारंपरिक संस्कृति की भी झलक देखने को मिली, जब वन गुज्जर समुदाय के युवाओं व महिलाओं ने अपनी पारंपरिक गीतों व लोक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी गोहरी रेंज राजेश जोशी, उप क्षेत्राधिकारी रमेश दत्त कोठियाल, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपक नेगी,चौकी प्रभारी चीला राजेंद्र सिंह असवाल, वन गुज्जर आदिवासी संगठन के संस्थापक मो. मीरा हमजा सहित अन्य उपस्थित थे।


रक्तदान से स्मरण शक्ति और आत्मविश्वास बढ़ता है: प्रो.उनियाल
‘आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख’ विषय पर युवा संसद का आयोजन।
राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वितीय दिवस पर योग, स्वच्छता एवं मानसिक स्वास्थ्य पर जोर
राष्ट्रीय सेवा योजना भारत माता की सेवा करने का एक आदर्श मंच: देवेंद्र भसीन
इंडोर खेल प्रतियोगिताओं एवं भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ क्रीड़ा प्रतियोगिताएं संपन्न
वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता एवं मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति सामान समारोह का भव्य आयोजन