सामुदायिक विकास और जन सेवा के कार्यों के साथ एन.एस.एस शिविर का समापन
ऋषिकेश। 25 मार्च 2026
———————–
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम सभा थेवा मालदेवता स्थित महाविद्यालय परिसर में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह आज उत्साह एवं गरिमामई वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर विनोद प्रकाश अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकीय इंटर कॉलेज मालदेवता की प्रधानाचार्य हिमानी बिष्ट रही।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रोफेसर विनोद प्रकाश अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में सेवा, शासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने स्वयं सेवकों द्वारा शिविर के दौरान चलाए गए स्वच्छता अभियान, सामाजिक जागरूकता रैली, नशा उन्मूलन, मतदाता, जागरूकता तथा सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।
विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य हिमानी बिष्ट कहा की एन एस एस का मुख्य उद्देश्य छात्रों को सामुदायिक सेवा के माध्यम से अपने व्यक्तित्व का विकास करना और समाज के प्रति जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि एन एसएस का आदर्श वाक्य “नॉट मी बट यू” लोकतांत्रिक जीवन के सार को दर्शाता है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर यतीश वशिष्ठ द्वारा किया गया। प्रोफेसर वशिष्ठ ने सात दिवस के विशेष शिविर का मूल्यांकन करते हुए स्वयंसेवियों का मनोबल बढ़ाया। प्रोफेसर वशिष्ठ ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे कलाम को याद करते हुए कहा कि वह अक्सर कहते थे कि अपने लिए मत जियो ऐसे जियो की आने वाली पीढ़ी को तुम पर गर्व हो, यह तभी संभव होगा जब आप अपने रचनात्मक योगदान से समाज को कुछ देकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्र निर्माताओं ने जो मसाल हमें सौंपी है उसे आगे ले जाने मैं युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर एमएस पवार ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर से सेवा, समर्पण और अनुशासन की सीख मिलती है। उन्होंने कहा कि यह शिविर समुदाय के साथ सामुदायिक जीवन जीने का प्रशिक्षण प्रदान करता है। उन्होंने स्वयंसेवकों की प्रशंसा करते हुए उन्हें समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।
सात दिवसीय विशेष शिविर कि आख्या राष्ट्रीय सेवा योजना की सदस्य डॉ श्रुति चौकियाल ने प्रस्तुत की।
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुमन सिंह गुसांईं ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, समस्त शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और शिविरार्थी छात्र-छात्राओं का सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि सभी के समर्थन और समर्पण से यह शिविर सफल रहा और स्वयंसेवकों को समाज सेवा के लिए प्रेरणा मिली है। गुसाईं ने
शिविर के सफल संचालन में विशेष सहयोग प्रदान करने वाले शिक्षकों डॉ कविता काला, डॉ श्रुति चौकियाल, डॉ विनोद कुमार शाह, डॉ कपिल सेमवाल,डॉ जितेंद्र चौहान को विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया ।जिन्होंने सात दिवसीय शिविर के बौद्धिक सत्रों को संपादित करने में सहभागिता प्रदान की । इसके साथ उन्होंने डॉ दिवाकर बेबनी, डॉ रेखा चमोली, डॉ उमा पपनोई आदि का शिविर में विशेष सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के सदस्य डॉ विनोद कुमार साह ने किया। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

ए.टी.आई. नैनीताल से पेशेवर दक्षता प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे जगवेंद्र पंवार
रक्तदान से स्मरण शक्ति और आत्मविश्वास बढ़ता है: प्रो.उनियाल
‘आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख’ विषय पर युवा संसद का आयोजन।
राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वितीय दिवस पर योग, स्वच्छता एवं मानसिक स्वास्थ्य पर जोर
राष्ट्रीय सेवा योजना भारत माता की सेवा करने का एक आदर्श मंच: देवेंद्र भसीन
इंडोर खेल प्रतियोगिताओं एवं भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ क्रीड़ा प्रतियोगिताएं संपन्न