उत्कृष्ट कार्यों के लिए नीलकंठ चौकी प्रभारी लक्ष्मण सिंह कुंवर सहित 5 अन्य पुलिस कर्मियों को किया गया सम्मानित।
यमकेश्वर। सुदीप कपरूवान। 15 अगस्त 2025
स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर जनपद पौड़ी के 06 पुलिस कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा कार्य और विशिष्ट योगदान के लिए किया गया सम्मानित। सभी पुलिस कर्मियों को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा सम्मानित होने वाले कार्मिकों को शुभकामनाएं दी गईं।
अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन, उत्तराखण्ड देहरादून द्वारा घोषित सूची में जनपद पौड़ी के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक एवं पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क “सिल्वर” से सम्मानित किया गया।

विशिष्ट कार्य के लिये मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक
अ0उ0नि0 नापु0 दीपक कुमार ,मुख्य आरक्षी 189 नापु0 गोपाल राम,आरक्षी 440 नापु0 अमरजीत को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर सेवा के आधार पर उ0 नि0 नापु0 लक्ष्मण सिंह कुँवर को सम्मानित किया गया।

पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर विशिष्ट कार्य हेतु
उ0 नि0 अभि0 नईम अहमद को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर खेल हेतु
मुख्य आरक्षी लवीश कुमार को सम्मानित किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा पदक प्राप्त करने वाले सभी 06 कार्मिकों को शुभकामनाएं देकर उनके कार्यो की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।

आईक्यूएसी द्वारा स्मार्ट बोर्ड प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
सामुदायिक विकास और जन सेवा के कार्यों के साथ एन.एस.एस शिविर का समापन
ए.टी.आई. नैनीताल से पेशेवर दक्षता प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे जगवेंद्र पंवार
रक्तदान से स्मरण शक्ति और आत्मविश्वास बढ़ता है: प्रो.उनियाल
‘आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख’ विषय पर युवा संसद का आयोजन।
राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वितीय दिवस पर योग, स्वच्छता एवं मानसिक स्वास्थ्य पर जोर