राष्ट्रीय सेवा योजना भारत माता की सेवा करने का एक आदर्श मंच: देवेंद्र भसीन
ऋषिकेश। 19 मार्च
———————–
राष्ट्रीय सेवा योजना विवेकानंद के आदर्शों पर चलने एवं भारत माता की सेवा करने का एक आदर्श मंच प्रदान करता है। प्रत्येक छात्र एवं शिविरार्थियों को इस मंच का उपयोग राष्ट्र सेवा तथा इसकी प्रगति में सहायक बनने के लिए करना चाहिए, यह प्रेरक उद्बोधन राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति उत्तराखंड के उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र भसीन ने मालदेवता में एन एस एस शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए दिया।

बताते चलें कि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने ग्राम सभा थेवा- मालदेवता में इन दिनों सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजित किया है। 18 से 24 मार्च तक चलने वाले इस शिविर में डॉ भसीन ने शिविर के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
समारोह के अध्यक्ष एवं कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर विनोद प्रकाश अग्रवाल ने शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा का स्वरूप बहुआयामी होता है। छात्र सेवा के लिए कोई भी अपनी मनपसंद का क्षेत्र चयन कर सकता है,उन्होंने सेवा के लिए शिक्षा, पर्यावरण, स्वच्छता, नशा विरोध आदि क्षेत्रों की ओर संकेत किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम सभा थेवा- मालदेवता के प्रधान सत्येंद्र चौहान ने छात्रों से सेवा और ज्ञान को ग्रामोन्मुखी बनाने की अपील की।

उद्घाटन सत्र में कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर यतीश वशिष्ठ,प्रोफेसर महेंद्र सिंह पवार अभिभावक संघ की अध्यक्ष प्रीति नैथानी आदि ने भी शिविरार्थियों को प्रेरक उद्बोधन दिया।
विदित हो कि शिविर में लगभग 50 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं।
मालदेवता मंदिर प्रांगण से शुभारंभ शिविर के उद्घाटन सस्त्र में बड़ी धूमधाम रही।
महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट के कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुमन सिंह गुसाई ने इस प्रकार के शिविरों को सामुहिक सोच और समाज सेवा का भाव विकसित करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण बताया।

शिविर के उद्घाटन समारोह में राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर से डॉ विक्रम सिंह बर्त्वाल अलावा कालेज के प्राध्यापक, कर्मचारी, स्थानीय नागरिक विशेष रूप से मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस यूनिट की सदस्य डॉ श्रुति चौकियाल ने किया। शिविर में यूनिट सदस्य डॉ विनोद शाह एवं कपिल सेमवाल की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम का बेहतरीन समन्वय एवं संचालन डॉ अनीता चौहान ने किया।

राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वितीय दिवस पर योग, स्वच्छता एवं मानसिक स्वास्थ्य पर जोर
इंडोर खेल प्रतियोगिताओं एवं भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ क्रीड़ा प्रतियोगिताएं संपन्न
वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता एवं मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति सामान समारोह का भव्य आयोजन
उच्च शिक्षा की पहल: मुनेंद्र और सत्येंद्र कौशल निखारने के लिए लेंगे प्रशिक्षण
राजकीय महाविद्यालय नई टिहरी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन
गतिशक्ति जैसी परियोजनाएं विकसित भारत के लिए मील का पत्थर साबित होंगी:प्रोफेसर वर्मा