मंत्री गणेश जोशी का पार्टी कार्यकर्ताओं से आव्हान: राष्ट्रव्यापी अभियान में भाग, जन -कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना है
विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में आयोजित बैठक में किया कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग
मंत्री गणेश जोशी का पार्टी कार्यकर्ताओं से आव्हान: राष्ट्रव्यापी अभियान में भाग, जन -कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना है

देहरादून, 14 दिसम्बर।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में आयोजित मसूरी विधानसभा के भाजपा के शहीद दुर्गा मल्ल मण्डल तथा श्रीदेव सुमन नगर मंडल की बैठक में प्रतिभाग किया गया।
बैठक में देश के साथ ही प्रदेश में चल रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा के राष्ट्रव्यापी अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु पार्टी पाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए अधिक से अधिक लोग इस राष्ट्रव्यापी अभियान में भाग लेने तथा मोदी सरकार की जन – कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की अपील की। इस अवसर पर बैठक में ” मोदी है ना ” अभियान के अंतर्गत 24 दिसम्बर को भाजयुमो द्वारा देहरादून में आयोजित होने वाली विशाल युवा पद यात्रा की तैयारियों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर दायित्वधारी कैलाश पंत, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, आर.एस परिहार, सुरेंद्र राणा, पूनम नौटियाल, निरंजन डोभाल, भूपेंद्र कठेत, चुन्नी लाल सहित कई लोग उपस्थित रहे

रक्तदान से स्मरण शक्ति और आत्मविश्वास बढ़ता है: प्रो.उनियाल
‘आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख’ विषय पर युवा संसद का आयोजन।
राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वितीय दिवस पर योग, स्वच्छता एवं मानसिक स्वास्थ्य पर जोर
राष्ट्रीय सेवा योजना भारत माता की सेवा करने का एक आदर्श मंच: देवेंद्र भसीन
इंडोर खेल प्रतियोगिताओं एवं भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ क्रीड़ा प्रतियोगिताएं संपन्न
वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता एवं मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति सामान समारोह का भव्य आयोजन