मंत्री अग्रवाल ने देहरादून नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत निराश्रित लोगों के लिए रैन बसेरा तथा नगर क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था की ली जानकारी दिए निर्देश..
मंत्री अग्रवाल ने देहरादून नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत निराश्रित लोगों के लिए रैन बसेरा तथा नगर क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था की ली जानकारी दिए निर्देश..

शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने देहरादून नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत निराश्रित लोगों के लिए रैन बसेरा तथा नगर क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान डॉ अग्रवाल ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान डॉ अग्रवाल ने निदेशक शहरी विकास निदेशालय नितिन भदौरिया को दूरभाष पर प्रदेश में अलाव और रैन बसेरों की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में डॉ अग्रवाल से नगर आयुक्त देहरादून गौरव कुमार ने मुलाकात की। इस दौरान मंत्री डॉ अग्रवाल को नगर आयुक्त ने बताया कि देहरादून नगर क्षेत्र के तीन रूटों में 34 जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है, जबकि चार जगह पर निराश्रित लोगों के लिए रैन बसेरे का इंतजाम किया गया है।
मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि सभी जगह पर अलाव प्रतिदिन शाम 07 बजे से रात्रि 12 बजे तक जलाए जाएं। कहा कि रेन बसेरे में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। जिसमें कंबल, बिजली, पानी, शौचालय आदि आवश्यकता की वस्तुएं उपलब्ध रहें। साथी यहां पर रखरखाव के लिए भी एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाए।

उत्कृष्ट कार्य के लिए पौड़ी जिले में प्रथम स्थान पाकर आशा कार्यकर्ता (सुपरवाइजर) सुनीता असवाल हुईं सम्मानित।
रेल परियोजना के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित
कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी और एसएसपी पौड़ी ने अधिकारियों के साथ नीलकंठ क्षेत्र का निरीक्षण।
मुख्यमंत्री ने डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण के लिए भी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं