कपूर साहब के आदर्श और विचार सदैव हमें जनसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा : जोशी

कपूर साहब के आदर्श और विचार सदैव हमें जनसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा : जोशी

देहरादून, 07 जनवरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज किशन नगर स्थित आत्मा राम धर्मशाला में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. हरबंश कपूर की जयंती के अवसर पर आयोजित हवन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्व. हरबंश कपूर को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि स्व. हरबंस कपूर वास्तव में एक आदर्श जननेता थे। उन्होंने अपने जीवन का हर पल जनसेवा को समर्पित किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उन्होंने कहा कि स्वर्गीय कपूर साहब मेरे राजनीतिक गुरु थे और आज मैं जहां भी हूं सब कपूर साहब की वजह से हूं। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में उनका योगदान अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कपूर साहब के आदर्श और विचार सदैव हमें जनसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर, अमित कपूर, अतुल कपूर, संदीप कपूर सहित कई लोग उपस्थित रहे।

रेल परियोजना के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित
कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी और एसएसपी पौड़ी ने अधिकारियों के साथ नीलकंठ क्षेत्र का निरीक्षण।
मुख्यमंत्री धामी ने दोनों धामों में पहॅुची लोक देवताओं की डोलियों से भी आशीष प्राप्त किया
मंत्री जोशी ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है