मसूरी में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए प्रभावी प्लान बनाने के निर्देश दिए गए
मसूरी में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए प्रभावी प्लान बनाने के निर्देश दिए गए

देहरादून । जिलाधिकारी सविन बसंल ने शीतकालीन पर्यटन और मसूरी में यातायात व्यवस्था के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह और अन्य अधिकारी शामिल हुए।
बैठक के दौरान, जिलाधिकारी ने विन्टरलाइन कार्निवाल, क्रिसमस और नववर्ष के दौरान मसूरी में पर्यटकों की भारी आमद की संभावनाओं को देखते हुए व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने मसूरी में जनमानस और पर्यटकों की सुविधा के लिए सुगम व्यवस्था बनाने और यातायात को सुचारू रखने के लिए प्रभावी प्लान बनाने के निर्देश भी दिए।
इसके अलावा, जिलाधिकारी ने मसूरी रोड पर कुठालगेट के समीप अस्थायी पार्किंग स्थल चिन्हित करने और वहां वाहनों की पार्किंग, कैन्टीन, पेयजल, शौचालय आदि सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पर्यटन विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि विन्टर सीजन के दौरान मसूरी में व्यवस्थाओं के बारे में रेडियो जिंगल के माध्यम से सूचना प्रसारित की जाएं।

सामुदायिक विकास और जन सेवा के कार्यों के साथ एन.एस.एस शिविर का समापन
ए.टी.आई. नैनीताल से पेशेवर दक्षता प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे जगवेंद्र पंवार
रक्तदान से स्मरण शक्ति और आत्मविश्वास बढ़ता है: प्रो.उनियाल
‘आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख’ विषय पर युवा संसद का आयोजन।
राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वितीय दिवस पर योग, स्वच्छता एवं मानसिक स्वास्थ्य पर जोर
राष्ट्रीय सेवा योजना भारत माता की सेवा करने का एक आदर्श मंच: देवेंद्र भसीन