कांवड़ मेला का दौरान छात्रों की सुरक्षा को देखते हुये 12 से 23 जुलाई तक इन विद्यालयों में रहेगा अवकाश।
पौड़ी/यमकेश्वर। सुदीप कुमार। 11 जुलाई, 2025
कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले सभी विद्यालयों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश लागू।
विकासखंड यमकेश्वर के नीलकंठ महादेव मंदिर में आयोजित होने वाले कांवड़ मेला–2025 के दृष्टिगत यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में 12 जुलाई से 23 जुलाई, 2025 तक अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने बताया कि कांवड़ यत्रा में श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ एवं सुरक्षा के मद्देनज़र यह निर्णय लिया गया है। बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए यह अवकाश आवश्यक है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि यात्रा अवधि के दौरान समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं और छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाय।
12 जुलाई से 23 जुलाई तक इन विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में रहेगा अवकाश :–
जनता इंटर कॉलेज नीलकंठ, राजकीय इंटर कॉलेज दिउली, गंगाभोगपुर, लक्ष्मणझूला, मोहनचट्टी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नीलकंठ, दिउली, गंगाभोगपुर मल्ला, लक्ष्मणझूला, घट्टूगाड़, रत्तापानी, राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय घट्टूगाड़, आंगनबाड़ी केंद्र तोली, कोठार, पुंडरासू, जुड्डा, मराल, जौंक, किरमोला, गंगाभोगपुर-1, गंगाभोगपुर-3।
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी को निर्देशित किया है कि उक्त विद्यालयों के नजदीक पड़ने वाले निजी शिक्षण संस्थानों को भी सुरक्षा के दृष्टिगत बंद करवाना सुनिश्चित करें।
*DIPR PAURI GARHWAL*

रक्तदान से स्मरण शक्ति और आत्मविश्वास बढ़ता है: प्रो.उनियाल
‘आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख’ विषय पर युवा संसद का आयोजन।
राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वितीय दिवस पर योग, स्वच्छता एवं मानसिक स्वास्थ्य पर जोर
राष्ट्रीय सेवा योजना भारत माता की सेवा करने का एक आदर्श मंच: देवेंद्र भसीन
इंडोर खेल प्रतियोगिताओं एवं भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ क्रीड़ा प्रतियोगिताएं संपन्न
वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता एवं मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति सामान समारोह का भव्य आयोजन