वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता एवं मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति सामान समारोह का भव्य आयोजन
ऋषिकेश। 17 मार्च 2026
————————-
राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर की वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आगाज एवं मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना सम्मान समारोह का भव्य आयोजन महाविद्यालय सभागार में आयोजित किया गया।

समारोह की मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र नगर,फकोट दीक्षा राणा ने खिलाड़ियों तथा मेधावी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में काफी ऊर्जा है इसका उपयोग मेधा और खेल दोनों को निखारने में किया जाना चाहिए उन्होंने कौशल विकास को समय की आवश्यकता बताया।

कार्यक्रम अध्यक्ष एवं कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर प्रणितानंद ने छात्रों को संबोधित करते हुए प्रेरक वक्तव्य दिया। उन्होंने कॉलेज नियमों का पालन करने के लिए छात्रों को निर्देश भी दिए।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत वाणिज्य संख्या से 2 स्वर्ण 3 रजत 3 कांस्य, विज्ञान संकाय से 3स्वर्ण 1 रजत 1 कांस्य, कला संकाय से 2स्वर्ण 1 रजत 1 कांस्य, पर्यटन से 1 स्वर्ण 2रजत 1 कांस्य, पत्रकारिता से 3 स्वर्ण 1 रजत 1 कांस्य, गृह विज्ञान से 1 स्वर्ण 1 रजत 1 कांस्य, बीसीए से 3 स्वर्ण 3 रजत 3 कांस्य तथा बी बी ए से दो स्वर्ण पदक अतिथियों ने संबंधित संकाय सदस्यों की मौजूदगी में प्रमाण पत्र के साथ मेधावी छात्रों को प्रदान किये। कार्यक्रम में 7 मेधावी छात्र अनुपस्थित रहे।
वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के अंतर्गत टेबल टेनिस पुरुष वर्ग में बीबीए द्वितीय सेमेस्टर के ध्रुव ने प्रथम तथा बीसीए चतुर्थ सेमेस्टर के हर्षित जोशी और आदित्य नेगी ने क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में रिया, लक्ष्मी एवं वंशिका यादव क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही। वहीं पुरुषों की 7-7 सदस्यीय रस्साकशी में कुंजापुरी और सुरकंडा टीमों ने जोर आजमाइश की। जिसमें सुरकंडा विजेता रही।

संपूर्ण कार्यक्रमों में क्रीड़ा प्रभारी डॉ सुशील कुमार कगडियाल मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति की नोडल डॉ नताशा, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ यू सी मैठाणी डॉ राजपाल रावत तथा कॉलेज के सभी प्राध्यापक एवं कर्मचारी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रमों का संचालन डॉ विक्रम सिंह बर्त्वाल एवं डॉ संजय महर ने संयुक्त रूप से किया।

इंडोर खेल प्रतियोगिताओं एवं भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ क्रीड़ा प्रतियोगिताएं संपन्न
उच्च शिक्षा की पहल: मुनेंद्र और सत्येंद्र कौशल निखारने के लिए लेंगे प्रशिक्षण
राजकीय महाविद्यालय नई टिहरी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन
गतिशक्ति जैसी परियोजनाएं विकसित भारत के लिए मील का पत्थर साबित होंगी:प्रोफेसर वर्मा
ए आई और सोशल मीडिया के दौर में सूझबूझ से काम करना होगा: सुबोध उनियाल
अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस: बधाणी, सलाणी, नागपुरी, कुमाऊनी, जौनसारी लोक भाषाओं पर चर्चा