धारी गांव की ऐतिहासिक रामलीला के स्वर्ण जयंती वर्ष का भव्य शुभारंभ।
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी रहे मुख्य अतिथि

ऋषिकेश/ यमकेश्वर: 3 दिसंबर।
श्री बदरीनाथ–केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बीते मंगलवार, 2 दिसंबर को अपने गृह क्षेत्र यमकेश्वर स्थित ग्राम धारी ढ़ागू में आयोजित श्री आदर्श रामलीला कमेटी के आमंत्रण पर नवें दिन की रामलीला में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया। यह अवसर अत्यंत गौरवपूर्ण रहा क्योंकि धारी गांव की रामलीला इस वर्ष अपने 50वें वर्ष स्वर्ण जयंती वर्ष में प्रवेश कर चुकी है।
इस अवसर पर नवें दिन की लीला में भगवान श्रीराम द्वारा रावण पर विजय का अत्यंत भावपूर्ण और प्रभावशाली मंचन किया गया, जिसने असत्य पर सत्य की विजय का प्रेरक संदेश जन-जन तक पहुंचाया। द्विवेदी ने रामलीला मंचन की सराहना करते हुए इसे हमारी सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर बताया।

कार्यक्रम में द्विवेदी सहित सभी अतिथियों का आदर्श रामलीला कमेटी धारी एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उन्होंने कमेटी के समस्त पदाधिकारियों व क्षेत्रीय जनता को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कोमल सिंह रावत, संरक्षक शेखर सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य बच्चन सिंह बिष्ट, भाजपा प्रदेश मंत्री भरत लाल, कनिष्क प्रमुख धर्मेंद्र रावत, ग्राम प्रधान विमला देवी, देवेंद्र सिंह रावत, आलम सिंह, बचेंद्र रावत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

एम्स ऋषिकेश की महिला कर्मी की गोली मारकर हत्या, महिला आयोग ने लिया सख्त एक्शन।
भारतीय ज्ञान परंपरा का मंथन नरेंद्र नगर में परीक्षा संपन्न।
कर्तव्यों का निर्वहन शुद्ध अंतःकरण से हो:प्रो प्रणिता नंद
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर स्टाफ क्लब ने बसंत पंचमी के अवसर पर शास्त्रीय विधि से किया सरस्वती पूजन।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऋषिकेश पहुंचकर गीता प्रेस की ‘कल्याण’ पत्रिका के शताब्दी अंक का किया विमोचन।
गुरु रामराय विद्यालय के छात्र यश रावत ने तीरंदाजी टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता