विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन: बीडीओ दृष्टि आनंद की यमकेश्वर से विदाई
यमकेश्वर। 2 दिसंबर 2025
विकासखंड मुख्यालय यमकेश्वर के सभागार भवन में मंगलवार को खंड विकास अधिकारी दृष्टि आनंद के पौड़ी ब्लॉक में स्थानांतरण पर विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विकासखंड यमकेश्वर के वर्तमान और पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, वर्तमान और पूर्व ग्राम प्रधान,महिला मंगल दल सहित अन्य जन प्रतिनिधियों ने गुलदस्ता भेंटकर दृष्टि आनंद का सम्मान किया।

विकासखंड कर्मचारियों ने उन्हें अंगवस्त्र, डायरी,श्रीराम दरबार, गीता एवं पुष्पमाला आदि से सम्मानित किया। विदाई के दौरान कई प्रतिनिधियों की आंखें नम हो गई। ग्राम प्रधानों की भावनाओं को देखकर दृष्टि आनंद की भी आंखें नम हो गयी। विदाई समारोह के बाद ब्लॉक परिसर में दृष्टि आनंद उपस्थित कर्मचारियों और प्रतिनिधियों से मिलते हुए नजर आई।

एडीओ पंचायत दिनेश सिंह रावत ने कहा कि बीडीओ दृष्टि आनंद यमकेश्वर ब्लॉक में अभिभावक के रूप में सहारा थी। उनके कार्यकाल के लिए ईमानदार और स्वच्छ छवि अधिकारी के तौर पर हमेशा याद रखा जाएगा।

पूर्व ग्राम प्रधान कांडी हरगोविंद नेगी ने कहा कि बीते 3 वर्षों में बीडीओ दृष्टि आनंद ने भेदभाव से ऊपर उठकर विकासखंड में कार्य किया है। बिना राजनीतिक दबाव और प्रभाव के उन्होंने स्पष्ट मंशा से कार्य किया।

ग्राम प्रधान बंचूरी विनीता लखेड़ा ने कहा कि जब-जब हमें पंचायत में दिक्कतें आई तो बीडीओ दृष्टि आनंद ने तुरंत समाधान कराया। अपनी स्वच्छ ईमानदार छवि के लिए दृष्टि आनंद याद रहेंगी। दृष्टि आनंद का स्थानांतरण होना भावुक पल है।

ब्लॉक में तैनात कनिष्ठ अभियंता नमिता ने बताया कि मेरी पहली तैनाती यमकेश्वर विकासखंड में हुई है। ऊर्जावान और अभिभावक के रूप में दृष्टि आनंद हमारे लिए प्रेरणा रहेंगी।

पूर्व ग्राम प्रधान बिस्सी 70 वर्षीय सरोज देवी विदाई समारोह में संबोधित करते हुए भावुक हो गई। सरोज देवी ने कहा कि दृष्टि आनंद ने जिस तरह ईमानदारी और निष्ठा से कार्य किया यह विकासखंड में अन्य अधिकारी कर्मचारियों के लिए प्रेरणा रहेगा।

इनसेट: पीसीएस अधिकारी दृष्टि आनंद 6 जनवरी 2022 से यमकेश्वर विकासखंड में खंड विकास अधिकारी के पद पर तैनात थी।।दृष्टि आनंद का अब पौड़ी ब्लॉक में बीडीओ के पद पर स्थानांतरण हुआ है।
यमकेश्वर ब्लॉक के मोहनचट्टी क्षेत्र में वर्ष 2023 की आपदा के समय राहत बचाव कार्यों में दृष्टि आनंद की अग्रणी महत्वपूर्ण भूमिका रही। अगस्त माह में आई आपदा के दौरान मोहनचट्टी क्षेत्र में 5 लोग मलबे में दब गए थे।
विदाई समारोह के मौके पर बीडीओ दृष्टि आनंद ने कहा कि यमकेश्वर विकासखंड में कार्यकाल के दौरान जन प्रतिनिधियों का पूरा सहयोग मिला। वह भविष्य में जहां भी रहेंगी यमकेश्वर विकासखंड के लोगों का अपनापन और यादें हमेशा याद रहेंगी। विदाई समारोह कार्यक्रम में लोगों की आंखों में भावुकता देखकर वह भी भावुक हुईं।

विदाई समारोह कार्यक्रम में पूर्व प्रधान कांडी हरगोविंद सिंह नेगी,विधायक प्रतिनिधि सुनील नेगी, ग्राम प्रधान तिमली गजेंद्र सिंह नेगी,क्षेत्र पंचायत सदस्य वर्षा राणा, ग्राम प्रधान बंचूरी विनीता लखेड़ा, क्षेत्र पंचायत सदस्य बडोली विजयपाल सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कस्याली अनिल नेगी,पूर्व ग्राम प्रधान बिस्सी सरोज देवी,सहायक खंड विकास अधिकारी जगमोहन सिंह बिष्ट, सहायक पंचायत अधिकारी दिनेश सिंह रावत, कनिष्ठ अभियंता बलवंत सिंह नेगी, वीडीओ सुरजीत रावत, डीपीओ मुकेश बंगवाल,पूनम मिश्रा,रजनी बिष्ट,नमिता,विपिन खंडूरी,प्रीतम पयाल, ध्यानपाल बिष्ट आदि मौजूद रहे।

सामुदायिक विकास और जन सेवा के कार्यों के साथ एन.एस.एस शिविर का समापन
ए.टी.आई. नैनीताल से पेशेवर दक्षता प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे जगवेंद्र पंवार
रक्तदान से स्मरण शक्ति और आत्मविश्वास बढ़ता है: प्रो.उनियाल
‘आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख’ विषय पर युवा संसद का आयोजन।
राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वितीय दिवस पर योग, स्वच्छता एवं मानसिक स्वास्थ्य पर जोर
राष्ट्रीय सेवा योजना भारत माता की सेवा करने का एक आदर्श मंच: देवेंद्र भसीन