हर देशवासी को यह फिल्म देखकर गोधरा का सच जानने का प्रयास करना चाहिए : जोशी
हर देशवासी को यह फिल्म देखकर गोधरा का सच जानने का प्रयास करना चाहिए : जोशी

देहरादून। कैबिनेट गणेश जोशी ने आज भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सेंट्रियो मॉल में “द साबरमती रिपोर्ट” फिल्म का अवलोकन किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि “द साबरमती रिपोर्ट” 2002 के गोधरा कांड के वास्तविक सच को देश की जनता के सामने लाती है। यह फिल्म दशकों तक प्रचारित भ्रामक “नैरेटिव” का पर्दाफाश करती है। हर देशवासी को यह फिल्म देखकर गोधरा का सच जानने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ हेतु किए गए षडयंत्र के सत्य को उजागर करने के लिए इस फिल्म के निर्देशक, निर्माता तथा सभी कलाकारों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और फिल्म की सफलता की कामना भी की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की धर्मपत्नी निर्मला जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, आर. एस.परिहार, निरंजल डोभाल, सतेंद्र नाथ, भूपेंद्र कठेत, समीर पुंडीर, योगेश घाघड़, सारिका खत्री, भावना चौधरी सहित कई कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

सामुदायिक विकास और जन सेवा के कार्यों के साथ एन.एस.एस शिविर का समापन
ए.टी.आई. नैनीताल से पेशेवर दक्षता प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे जगवेंद्र पंवार
रक्तदान से स्मरण शक्ति और आत्मविश्वास बढ़ता है: प्रो.उनियाल
‘आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख’ विषय पर युवा संसद का आयोजन।
राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वितीय दिवस पर योग, स्वच्छता एवं मानसिक स्वास्थ्य पर जोर
राष्ट्रीय सेवा योजना भारत माता की सेवा करने का एक आदर्श मंच: देवेंद्र भसीन