सहभागी लोकतंत्र के लिए चींटियों से परिश्रम की सीख लें: डॉ महर
सहभागी लोकतंत्र के लिए चींटियों से परिश्रम की सीख लेने की आवश्यकता। डॉ महर
ऋषिकेश। सुदीप कपरूवाण। 30 अगस्त 2025
राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर की ‘सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता'(स्वीप) समिति की ओर से सहभागी लोकतंत्र और मतदान जागरूकता के लिए पोस्टर और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई।
इस अवसर पर प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए प्रभारी प्राचार्य डॉ संजय महर ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक निर्वाचक को चींटियों की भांति परिश्रम कर दाना-दाना एकत्रित कर प्रजातंत्र को मजबूत करने में अपनी सहभागिता दर्ज करनी चाहिए।

पोस्टर एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में में बीएससी गृह विज्ञान की छात्रा आयुषी गंगोटी प्रथम, पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय की छात्रा ऋषिता रमोला ने द्वितीय तथा बीएससी गृह विज्ञान की छात्रा निशा पुंडीर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

स्वीप समिति ने विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य के कर कमलों से पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर समिति की नोडल अधिकारी डॉ सोनी तिलारा,कैंपस एंबेसडर डॉ विजय प्रकाश भट्ट , समन्वयक डॉ विक्रम सिंह बर्त्वाल,प्राध्यापक डॉ संजय कुमार,डॉ रंजीता जौहरी, शिक्षणेत्तर कर्मचारी भागेश्वरी एवं अन्य छात्राएं विशेष रूप से मौजूद रहे।

सामुदायिक विकास और जन सेवा के कार्यों के साथ एन.एस.एस शिविर का समापन
ए.टी.आई. नैनीताल से पेशेवर दक्षता प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे जगवेंद्र पंवार
रक्तदान से स्मरण शक्ति और आत्मविश्वास बढ़ता है: प्रो.उनियाल
‘आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख’ विषय पर युवा संसद का आयोजन।
राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वितीय दिवस पर योग, स्वच्छता एवं मानसिक स्वास्थ्य पर जोर
राष्ट्रीय सेवा योजना भारत माता की सेवा करने का एक आदर्श मंच: देवेंद्र भसीन