प्राइड मूवमेंट सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पौड़ी पुलिस के कार्मिकों को किया सम्मानित।
यमकेश्वर। 5 अक्टूबर 2025

अर्पित फाउंडेशन द्वारा देहरादून में आयोजित “प्राइड मूवमेंट सम्मान समारोह” भव्य एवं गरिमामय आयोजन के रूप में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशभर के उन पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया, जिन्होंने कांवड़ मेला यात्रा के दौरान जनसेवा में अनुकरणीय योगदान दिया तथा राज्य में आपदा की विकट परिस्थितियों में साहस एवं कर्तव्यपरायणता के साथ राहत एवं बचाव कार्यों को सफलतापूर्वक संपन्न किया।

इस सम्मान समारोह में जनपद पौड़ी के कुल 11 पुलिस कार्मिकों को अपनी कर्तव्यपरायणता के लिए सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में थानाध्यक्ष लक्ष्मण झूला उपनिरीक्षक संतोष पैंथवाल, महिला उपनिरीक्षक दीपिका बिष्ट एवं थाना लक्ष्मण झूला यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक अमित भट्ट को सम्मान से नवाज़ा गया, जिनके साहस और निष्ठा ने जनपद का गौरव और भी ऊँचा कर दिया।

कहा कि यह सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि का प्रतीक नहीं है, बल्कि हमारे सम्पूर्ण पुलिस बल की समर्पण भावना, अनुशासन, साहस एवं कर्तव्यनिष्ठा का गौरवपूर्ण परिचायक है। इस सम्मान से पुलिस बल को आने वाले समय में भी इसी प्रकार के कार्यों को निष्ठापूर्वक करने की प्रेरणा मिली है और यह गौरवपूर्ण क्षण हमारे जवानों को पूरे जोश और उत्साह के साथ भविष्य में और अधिक योगदान देने हेतु निरंतर प्रेरित करता रहेगा।

भालू के हमले में महिला घायल, बढ़ते हमलों से लोग दहशत में।
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार का संदेश लेकर संपन्न हुआ पोषण जागरूकता कार्यक्रम।
नरेंद्र नगर महाविद्यालय में अर्थशास्त्र और मनोविज्ञान विभाग द्वारा विभागीय परिषद का गठन।
राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी में कार्यशाला का आयोजन।
मालदेवता पी जी कॉलेज में ओपन एक्सेस पब्लिकेशन पर व्याख्यान।
प्रोफेसर किरण डंगवाल, डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2025 से विभूषित।