केदारनाथ जीत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई देते कृषि मंत्री गणेश जोशी
केदारनाथ जीत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई देते कृषि मंत्री गणेश जोशी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के केदारनाथ क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों और सरकार की दूरदर्शी नीतियों का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह जीत विकास और विश्वास की हुई है। उन्होंने प्रधामंत्री और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा केदारनाथ वासियों का भी आभार व्यक्त किया है।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केदारनाथ से नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल को भी बधाई दी और उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की।

उत्कृष्ट कार्य के लिए पौड़ी जिले में प्रथम स्थान पाकर आशा कार्यकर्ता (सुपरवाइजर) सुनीता असवाल हुईं सम्मानित।
रेल परियोजना के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित
कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी और एसएसपी पौड़ी ने अधिकारियों के साथ नीलकंठ क्षेत्र का निरीक्षण।
मुख्यमंत्री धामी ने दोनों धामों में पहॅुची लोक देवताओं की डोलियों से भी आशीष प्राप्त किया