धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन।
नरेंद्रनगर। 8 नवंबर 2025
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर कॉलेज प्राचार्य प्रो0 प्रणिता नन्द के मार्गदर्शन में रचनात्मक प्रतियोगिताओं के तहत पोस्टर, स्लोगन तथा एपन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।

पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार दिया जोशी बी सी ए तृतीय सेम, द्वितीय पुरस्कार वंशिका बीएससी होम साइंस तृतीय सेम तथा तृतीय पुरस्कार कशिश कोहली बीएससी प्रथम सेम ने प्राप्त किया।
स्लोगन प्रतियोगिता में साक्षी बीकॉम प्रथम सेम ने प्रथम पुरस्कार, द्वितीय पुरस्कार सूरज पुंडीर बी ए तृतीय सेम ने तथा तृतीय पुरस्कार प्रियंका बीएससी फर्स्ट सेम ने प्राप्त किया। ऐपण प्रतियोगिता में आयुषी गंगोटी बीएससी होम साइंस तृतीय सेमेस्टर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनोज फोन्दनी ने किया। कार्यक्रम में पोस्टर प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ० सुशील कगडियाल , डॉ सुधा रानी तथा डॉ सोनी तिलारा ने अहम् भूमिका निभाई तो वहीं स्लोगन प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल की भूमिका में डॉ राजपाल सिंह रावत.,डॉ नताशा तथा डॉ० आराधना रहे इसके साथ ही डॉ० संजय कुमार, तथा डॉ० कमल कुमार बिष्ट एपन प्रतियोगिता के निर्णायक रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में अर्थशास्त्र विभागीय परिषद का गठन, क्विज प्रतियोगिता आयोजित
मजेन्डी के शिवम बेलवाल बने राजस्व उप निरीक्षक, 5 साल की मेहनत लाई रंग
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में हिंदी विभाग एवं पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस की धूम
नरेंद्रनगर महाविद्यालय में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर ऑनलाइन व्याख्यान, विशेषज्ञ बोलीं- बच्चों को समय दें अभिभावक
हिमालय दिवस पर नरेंद्रनगर महाविद्यालय में स्वच्छता और जागरूकता कार्यक्रम
पारंपरिक भोजन हमारी शान, स्वस्थ शरीर और संस्कृतिक पहचान : डॉ. डिंपल भट्ट