यमकेश्वर विकासखंड में 9 ग्राम प्रधान चुने गए निर्विरोध।
यमकेश्वर. सुदीप कपरूवाण। 3 अगस्त 2025

विकासखंड में पंचायत चुनावों के परिणाम आ चुके हैं।विकासखंड की कुल 86 ग्राम पंचायतों में से 77 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान चुनकर आए। जबकि 9 ग्राम पंचायतों में आपसी सहमति से निर्विरोध प्रधान चुने गए। जिन पंचायतों में निर्विरोध प्रधान चुने गए उन पंचायतों में प्रधान पद पर मतदान नहीं हुआ।
विकासखंड यमकेश्वर में क्षेत्र पंचायत की कुल 29 सीटों में से 1 सीट भादसी पर ही निर्विरोध सदस्य चुना गया। जबकि अन्य 28 क्षेत्र पंचायत सीटों पर 28 जुलाई को मतदान हुआ। विकासखंड के कुल 86 ग्राम पंचायतों में कुल 609 वार्ड हैं। जिनमें 609 वॉर्ड सदस्यों के पद हैं। पंचायत चुनावों के दौरान कुल 252 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गए। जबकि 11 बूथों पर वार्ड सदस्यों के लिए मतदान हुआ। शेष 346 सीटों पर ग्राम पंचायतों के अंदर सर्व सहमति से वार्ड सदस्य चुने जाएंगे।
विकासखंड यमकेश्वर में यह ग्राम प्रधान चुने गए हैं निर्विरोध-
कस्याली से देवेश्वरी देवी
कांडा से अनिल मोहन
गुंडी मल्ली से अनीता देवी
जामल से आकांशा
जुड्डा से गिरीश चन्द्र
नांद मल्ला से सोनिया देवी
धारकोट से हीमा देवी
बिजनी बड़ी से रेखा देवी
देवराना से बलवीर सिंह पंवार।
क्षेत्र पंचायत सदस्य में भादसी सीट से स्वाति देवी निर्विरोध चुनी गईं।
जबकि ग्राम पंचायतों के 242 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गए।

भालू के हमले में महिला घायल, बढ़ते हमलों से लोग दहशत में।
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार का संदेश लेकर संपन्न हुआ पोषण जागरूकता कार्यक्रम।
नरेंद्र नगर महाविद्यालय में अर्थशास्त्र और मनोविज्ञान विभाग द्वारा विभागीय परिषद का गठन।
राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी में कार्यशाला का आयोजन।
मालदेवता पी जी कॉलेज में ओपन एक्सेस पब्लिकेशन पर व्याख्यान।
प्रोफेसर किरण डंगवाल, डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2025 से विभूषित।